IND vs PAK Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. इंडिया ने पाकिस्तान को 212 रन का टारगेट दिया था, जिसे पाकिस्तान चेज नहीं कर पाई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 211 बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने शानदार 61 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने भी तेजतर्रार 27 रन बनाए.
जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की ओर से अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके.
कैसी है दोनों की प्लेइंग-XI
इंडिया: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम.
इंडिया-पाकिस्तान मैच से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग अपडेट करते रहें…
भारत ने पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट में गोल्ड जीत लिया है.
वाशिंगटन सुंदर ने समद को भेजा पवेलियन
सुंदर ने समद को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को एक और झटका दिया है.
शिवम दुबे ने भारत को दिलाई चौथी सफलता
शिवम दुबे ने सैम अयूब को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई. अयूब 22 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी हुए चोटिल
फील्डिंग के दौरान वैभव सूर्यवंशी चोटिल हो गए हैं. उनकी हथेली पर चोट लग गई है. वैभव को यह चोट पाकिस्तान की पारी के दौरान 9वें ओवर में लगी.
पाकिस्तान का स्कोर 117-3, नवाज की फिफ्टी
नवाज ने फिफ्टी जड़ दी है. वहीं पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन हो गए हैं. पाकिस्तान को अभी 7 ओवर्स में 95 रनों की जरूरत है.
भारत को चौथे विकेट की तलाश
हसन नवाज और सैम अयूब की जड़ी क्रीज पर जम गई है. भारत ने अब तक तीन विकेट झटका लिए हैं. अब उसे चौथे विकेट की तलाश है.
9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 63-3
9 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं. इससे पहले अभिषेक शर्मा की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी और रवि बिश्नोई फील्डिंग के दौरान आपस में टकरा गए जिसके चलते हसन नवाज का कैच छूट गया.
अक्षर पटेल ने झटका एक और विकेट
अक्षर पटेल ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया उस्मान खान के बाद माज सदाकत को भी भेजा पवेलियन. 7 ओवर में पाकिस्तान ने अपने 3 विकेट खो दिए हैं.
अक्षर पटेल ने दिलाई दूसरी सफलता
अक्षर पटेल ने उस्मान खान को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. उस्मान 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
वाशिंगटन सुंदर ने साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. साहिबजादा 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की ओर से कप्तान साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ओपनिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डालने आए हैं.
भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 51 रन की नाबाद पारी खेली. पाकिस्तान को अब जीत के लिए 212 रन बनाने होंगे.
भारत का स्कोर 200 के पार
तिलक वर्मा ने शानदार छक्का जड़कर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है. वहीं, शिवम दुबे 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
तिलक-शिवम की जोड़ी ने सईम अयूब की जमकर धुनाई
19वें ओवर में शिवम दुबे और तिलक वर्मा की जोड़ी ने सईम अयूब की जमकर धुनाई की. दोनों इस इस ओवर में 23 रन लूट लिए हैं.
तिलक वर्मा-शिवम दुबे के बीच 50 रनों की साझेदारी
तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अब तक 26 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है. तिलवर 30 और दुबे 27 रन बनाकर क्रीज बन जमे हुए हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा ईशान किशन 18 गेंदों में 20 रन बनाकर अराफात मिन्हास की गेंद पर आउट हो गए हैं. ईशान के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं.
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 120-3
11 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर 15 और ईशान किशन 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
तूफानी पारी खेलकर अभिषेक शर्मा आउट
पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं. उन्होंने 28 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली.
अभिषेक शर्मा का आया तूफान
पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा संजू सैमसन महज 2 रन बनाकर अहमद दानियाल की गेंद पर आउट हो गए हैं. वहीं अभिषके शर्मा पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी स्पिनर्स की धुनाई कर रहे हैं.
भारत ने पहले ओवर में बनाए 4 रन
भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच के पहले ओवर में भारतीय ओपनर्स ने 4 रन बनाए. पहले ओवर में ओपनर्स बाउंड्री लगाने में सफल नहीं हो पाए.
भारत ही जीतेगा मैच- फैंस
भारतीय फैन निशांत ने मैच से पहले कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सभी वर्ल्ड कप मैचों में भारत का ही पलड़ा भारी रहा है. आज वैभव सूर्यवंशी शानदार खेलेगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह कोई नया रिकॉर्ड बनाएया. आज हर हाल में भारत ही जीतेगा.
#watch | Nagoya, Japan | Indian cricket team fan Nishant says, “I’m rooting for India; It has always been India in all of the World Cup matches against Pakistan. I’m also rooting for Vaibhav Sooryavanshi, looking forward to him potentially setting a new record. So yes, India will… https://t.co/sZ24H0HYFn pic.twitter.com/bbALAuczSM
— ANI (@ANI) October 3, 2026
भारत ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहलगाम हमले के बाद से जारी हाथ न मिलाने का सिलसिला एशियन गेम्स में भी जारी रहा. टॉस के बाद भारत ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया है.
