Asian Games: अभिषेक-तिलक की ‘सुनामी’, शिवम का ‘क्लच’ मोमेंट…भारत ने पाक को धोकर GOLD पर किया कब्जा
टीम इंडिया
IND vs PAK Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. इंडिया ने पाकिस्तान को 212 रन का टारगेट दिया था, जिसे पाकिस्तान चेज नहीं कर पाई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 211 बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने शानदार 61 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने भी तेजतर्रार 27 रन बनाए.
जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की ओर से अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके.
कैसी है दोनों की प्लेइंग-XI
इंडिया: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम.
इंडिया-पाकिस्तान मैच से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग अपडेट करते रहें…