IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज

IND vs PAK: इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर टीम की रणनीति पर खुलकर बात की है.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला मैदान के बाहर भी दिलचस्प होता जा रहा है. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर टीम की रणनीति पर खुलकर बात की है.

ईशान किशन ने बताया भारत का मास्टर प्लान

दरअसल, नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 रन की जीत दर्ज की. भारत की इस जीत के हीरो ईशान किशन और हार्दिक पंड्या रहे. मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ईशान किशन ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंदबाजी को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत अपनी तैयारी कर चुका है और अब हमारा फोकस मैदान पर गेंद देखकर स्वतंत्र खेल खेलने पर होगा. उनके मुताबिक, इस फॉर्मैट में बल्लेबाज के तौर पर सोचने से बेहतर मौके का फायदा उठाना जरूरी होता है.

ईशान के मुताबिक ,ऐसे मौकों पर कोई अलग तैयारी करने की जरूरत नहीं होती. कुछ वीडियो देखकर गेंदबाज की रणनीति का फायदा उठाया जा सकता है. आगे उन्होंने कहा कि हमारी टीम चीजों को सरल रखने और अपनी ताकत पर भरोसा रखती है.

यह भी पढ़ें: IND vs NAM: 4 गेंदों पर 4 छक्के…नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन ने 20 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को खेले गए मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए. इस मैच में उन्होंने ओपनिंग करते हुए 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

ज़रूर पढ़ें