IND vs PAK T20 WC LIVE: ईशान ने शाहीन की ली जमकर खबर, कोलंबो में भारत की तेज शुरुआत, स्कोर 40 के पार
भारत बनाम पाकिस्तान
IND vs PAK T20 WC LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए है. टीम में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की एंट्री हुई हैं.
अंक तालिका में टॉप पर भारत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं और बेहतर रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में टॉप पर है. अगर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम आज पाकिस्तान को हरा देती है तो, उसकी एंट्री सुपर-8 में हो जाएगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप याडव और वरूण चक्रवर्ती
पाकिस्तान- सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक