India Vs Pakistan: भारत या पाकिस्तान…कोलंबो में बारिश बनी ‘विलेन’ तो किस टीम को होगा फायदा? जानें कैसा रहेगा मौसम

IND vs PAK T20 World Cup 2025: श्रीलंकाई मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से कोलंबो में तेज बारिश हो सकती है. रविवार को कोलंबो में मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है. मैच वाले दिन यहां पर 70 फीसदी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है.
ind vs pak

भारत बनाम पाकिस्तान मैच

IND vs PAK T20 World Cup 2025: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है. फैंस इस मुकाबले को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. लेकिन साथ ही एक टेंशन भी फैंस के चेहरों पर नजर आ रही है. ये टेंशन इस बात की है कि कहीं कोलंबो के महामुकाबले में बारिश का खलल न पड़े. ये मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार शाम 7 बजे से खेला जाना है, लेकिन इसके पहले ही बारिश की संभावना है.

श्रीलंकाई मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से कोलंबो में तेज बारिश हो सकती है. रविवार को कोलंबो में मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है. मैच वाले दिन यहां पर 70 फीसदी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में ये फैंस के लिए बेहद निराशाजनक हो सकता है. बारिश होने की स्थिति में एक रोमांचक मैच तो देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन ऐसी स्थिति में किस टीम को फायदा होगा?

बारिश से भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

मौजूदा स्थिति में भारत और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं. अगर बारिश होती है तो एक-एक अंक दोनों टीमों को मिल जाएंगे और ये दोनों ही अगले राउंड यानी सुपर-8 में पहुंच जाएंगी. भारत-पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया हैं, जो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.

कम ओवरों का मुकाबला भी संभव

ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं निर्धारित है. ऐसे में बारिश होने की स्थिति में अंक ही बंटेंगे. या फिर अगर बारिश रुक गई और मैदान खेलने लायक रहा तो कम ओवरों का मुकाबला भी देखने को मिल सकता है. रिजर्व डे के मुकाबले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रखे गए हैं.

ये भी पढ़ें-IND vs PAK: महामुकाबले से पहले मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा का उड़ाया मजाक, कहा- फेल होने की संभावना ज्यादा

एशिया कप में भारत ने दर्ज की थी जीत

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने इस मुकाबले का बायकॉट कर दिया था, लेकिन आईसीसी के दखल के बाद पाकिस्तान इस मुकाबले के लिए राजी हो गया. दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला एशिया कप में खेला गया था. जहां तीनों ही मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की थी.

ज़रूर पढ़ें