IND vs SA: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का कहर, तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड

IND vs SA: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है.
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

IND vs SA: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. इस मैच में बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से न सिर्फ अफ्रीकी बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया, बल्कि एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है.

अहमदाबाद में बुमराह का कहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर में महज 15 देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने सबसे पहले क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई, फिर रियान रिकेल्टन को शॉट खेलने पर मजबूर किया जिसका कैच शिवम दुबे ने लपका. पारी के आखिर में उन्होंने कॉर्बिन बॉश का अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़कर तीसरा विकेट झटका. इसी के साथ उन्होंने किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा टी20 वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें: U-19 विश्व कप में गर्दा उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर पैसों की बरसात, बिहार के सीएम ने सौंपा इतने लाख का चेक

ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड करते ही अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. इस विकेट के साथ वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बोल्ड के जरिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर रशीद खान का नाम दर्ज है, जिन्होंने 115 मैचों में 58 बल्लेबाजों को बोल्ड कर यह रिकॉर्ड कायम रखा है.

बुमराह ने तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड

बता दें, जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल में बोल्ड के जरिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले पेसर बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा के नाम था, जिन्होंने 84 मैचों में 43 बल्लेबाजों को बोल्ड किया था. अब बुमराह ने 91 मैचों में 44वां बोल्ड विकेट लेते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ज़रूर पढ़ें