IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ गरजा संजू सैमसन का बल्ला, रिकॉर्ड पारी के दम पर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला है.
Sanju Samson

संजू सैमसन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने महज 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा. लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेली है इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

संजू सैमसन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन ने मजबूत शुरुआत दिलाई. उन्होंने आते ही आक्रामक रुख अपनाते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: कोलकाता में जसप्रीत बुमराह का कहर, एक ओवर में झटके 2 विकेट, छठी बार हेटमायर को किया आउट

12 पारियों का सूखा किया खत्म

बता दें, इससे पहले भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एशिया कप 2025 के दौरान ओमान के खिलाफ 45 गेंदों 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके बाद लगातार 12 पारियों में उनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला है. इस दौरान उनका हाई स्कोर 39 रहा है. यह सैमसन के टी20 करियर का चौथा अर्धशतक रहा है.

50 गेंदों में कूटे 97रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 50 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई हैं. सैमसन ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े.

कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

कोलकाता में संजू ने नाबाद 97 रन ठोकर टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए नजरत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का 2016 मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया नाबाद 82 रन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ज़रूर पढ़ें