IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से दी मात, सैमसन ने खेली यादगार पारी

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया.
IND vs WI

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियन टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की तूफानी पारी के बदौलत 199 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

ज़रूर पढ़ें