IND vs WI LIVE: वेस्ट इंडीज का तीसरा विकेट धड़ाम, बुमराह ने हेटमायर के बाद रोस्टन चेज़ को भेजा पवेलियन
IND vs WI LIVE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज
IND vs WI LIVE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी. इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ