IND vs WI: कैरेबियाई बल्लेबाज का पूरा बल्ला लाइन के पार, फिर भी हुए रन आउट, ये कैसे हुआ?
शिम्रोन हेटमायर
Shimron Hetmyer Run Out: भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में एक रन आउट का फैसला चर्चा का विषय बन गया. वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिम्रोन हेटमायर इस मुकाबले में सिर्फ 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. हालांकि कैरेबियाई बल्लेबाज के इस रन आउट पर विवाद भी हो गया क्योंकि उनका बाल क्रीज के आधा फुट अंदर था, लेकिन फिर भी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. हेटमायर जिस तरह रन आउट हुए, उसे देखकर क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए.
शिम्रोन हेटमायर के रन आउट से मचा बवाल
दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के दौरान, भारत की ओर से छठवा ओवर अक्षर पटेल लेकर आए. सामने थे शाई होप. अक्षर की इस गेंद पर शिम्रोन हेटमायर रन आउट हो गए. अक्षर ने डाइव लगाते हुए गेंद को कवर की ओर धकेला, गेंद उनके बाएं हाथ से टकराती है, इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर तेजी से दौड़कर गेंद उठाते हैं और इसे संजू सैमसन की ओर फेंकते हैं. रन आउट से बचने के लिए हेटमायर ने डाइव लगाई, लेकिन डाइव लगाने के दौरान उनका बल्ला क्रेज के अंदर होने के बावजूद हवा में रह गया. सैमसन ने जब बेल्स उड़ाई तो हेटमायर का बल्ला हवा में था. नतीजा ये हुआ कि थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. थर्ड अंपायर के इस फैसले से हेटमायर नाखुश नजर आए और मैदानी अंपायर से बहस करने लगे.
Shimron Hetmyer OUT or NOT OUT under the new run out rule? The way Hetmyer looked after being given out, he clearly seemed very unhappy with the decision and was hesitant to leave the field. What do you think? #INDvsWI https://t.co/kRcfAEnxRX
— Tapas. (@lmTapas15) October 6, 2026
यह भी पढ़ें: इंदौर T20 के लिए वेस्टइंडीज टीम ने मांगा एक्स्ट्रा नारियल पानी, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए वेज खाने पर जोर
क्या है नियम
आईसीसी के नियम 30.1.1 के मुताबिक किसी भी बल्लेबाज को तब तक ग्राउंड पर नहीं माना जाता, जब तक कि उसके शरीर का कोई हिस्सा या बैट पॉपिंग क्रीज के पीछे जमीन पर ना लगा हो. अगर बैट क्रीज लाइन के ऊपर हवा में हो और पैर भी हवा में हो तो इसका मतलब बैट्समैन आउट ऑफ क्रीज है. ऐसे में बेल्स गिरा दी जाएंटो बल्लेबाज आउट माना जाता है.
अक्षर ने इसी ओवर में रोवमन पॉवले को किया आउट
अक्षर पटेल के इस ओवर की दूसरी गेंद पर शिम्रोन हेटमायर रन आउट हुए और पांचवीं गेंद पर उन्होंने रोवमन पॉवले को बोल्ड कर दिया. बता दें, पॉवले 3 गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. ओवर की पांचवीं गेंद पर पॉवले शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे.