जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं? टीम इंडिया के कोच ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
Rinku Singh

रिंकू सिंह

IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत को अब अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. इस मैच से पहले भारतीय स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के खेलने पर संशय बना हुआ था. अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

टीम इंडिया के कोच ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कोटक ने रिंकू के वापस लौटने की पुष्टि की, उन्होंने बताया कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी. जिसके कारण उन्हें अपने घर जाना पड़ा था. हालांकि वह आज शाम वापस आ रहे हैं, उम्मीद है कि वह आज हमारे साथ जुड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: रणजी फाइनल में मचा बवाल! जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के प्लेयर को मारा सिर, Video

पारिवारिक कारणों से गए टीम से दूर

टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह हाल ही में पारिवारिक कारणों के चलते टीम से दूर हुए थे. बताया जा रहा है कि उनके पिता फोर्थ स्टेज लीवर कैंसर से जूझ रहे है, हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिता की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही रिंकू तुरंत चेन्नई से अपने घर रवाना हो गए. हालांकि अब टीम मैनेजमेंट की ओर से जानकारी दी गई है कि रिंकू आज शाम वापसी कर सकते हैं और दोबारा टीम कैंप से जुड़ सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अब तक पांच मैच खेले है, पांचों मुकाबलों में रिंकू को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. लेकिन इस दौरान वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब तक खेले गए 5 मैचों में उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए है, चार पारियों में उनका स्कोर 6, 1, 11*, और 6 रहा, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

ज़रूर पढ़ें