IND vs ZIM: तिलक आउट, संजू-अक्षर इन, क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11?
टीम इंडिया
IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 को लेकर सवाल उठने लगे है. टीम इंडिया को अब अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है, इस मैच से पहले भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन और अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है, जबकि तिलक वर्मा को बेंच पर बैठाया जा सकता है.
बदल सकती है ओपनिंग जोड़ी
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया जा सकता है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म भारत की चिंता बढ़ा रहा है. इस टूर्नामेंट में मौजूदा ओपनिंग जोड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जिसके चलते प्लेइंग 11 में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टी20 क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर चुके संजू सैमसन की वापसी हो सकती है. वो अभिषेक के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: सुपर-8 में भारत की हार पर फूटा आश्विन का गुस्सा, टीम के इन दो फैसलों पर दागे सवाल
तिलक वर्मा की प्लेइंग 11 से छुट्टी!
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा भी इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है. अब तक खेले 5मैचों में उन्होंने महज 107 रन बनाए है. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अनुभव और फॉर्म को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव कर सकते है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक की जगह ईशान किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
अक्षर पटेल की एंट्री
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया था. मैनेजमेंट के इस फैसले पर कई क्रिकेट एक्स्पर्ट्स ने सवाल उठाए. ऐसे में माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती.
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.