IND W vs HKC W LIVE: नंदनी शर्मा ने हांगकांग को दिया पहला झटका, मैरिको हिल बिना खाता खोले हुईं आउट

IND W vs HKC W LIVE: वुमेंस एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला आज गुरुवार 03 सितंबर को भारत और हांगकांग के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है.
IND W vs HKG W

भारत और हांगकांग

IND W vs HKC W LIVE: वुमेंस एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला आज गुरुवार 03 सितंबर को भारत और हांगकांग के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टूर्नामेंट में यह टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला है. पहले मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था. अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने में होगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

हांगकांग- नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांज़ीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ

भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

ज़रूर पढ़ें