IND W vs PAK W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत कर दी है. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना की 68 रनों की पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में ही 106 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए इस मैच में दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़
पाकिस्तान- गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा ज़फर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इक़बाल
भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया. इस मैच में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रनों पर ही सिमट गई.
16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार
16 ओवर के बाद पाकिस्तान ने सात विकेट के नुकसान के बाद 104 रन बना लिए हैं. आलिया रियाज़ और नशरा संधू की जोड़ी क्रीज पर बनी हई है.
पाकिस्तान को छठा झटका
पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा कप्तान फातिमा साना बिना खाता खोले ही आउट हो गई थी. उनके बाद अब नतालिया परवेज़ 13 गेंदों में 7 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर आउट हो गईं हैं.
पाकिस्तान को चौथा झटका
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा मुनीबा अली 35 गेंदों में 41 रन बनाकर रनआउट हो गई हैं. उनके आउट होने के बाद कप्तान फातिमा साना बल्लेबाजी करने आई हैं.
पाकिस्तान को तीसरा झटका
पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा सायरा जबीन 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्हें श्री चरणी ने आउट किया. सायरा के आउट होने के बाद नतालिया परवेज़ बल्लेबाजी करने आईं हैं.
दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को दिया दूसरा झटका
पाकिस्तान को दूसरा झटका आयशा ज़फर 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गई हैं. भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने उन्हें आउट किया है. इससे पहले दीप्ति ने ही फ़िरोज़ा को पवेलियन भेजा था.
गुल फ़िरोज़ा और मुनीबा अली ने पाकिस्तान को दिलाई तेज शुरुआत
गुल फ़िरोज़ा और मुनीबा अली ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाते हुए 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं.
पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है गुल फ़िरोज़ा और मुनीबा अली ओपनिंग कर रही हैं. भारत के लिए पजल ओवर अरुंधति रेड्डी लेकर आई.
भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रन का टारगेट
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रन बनाने होंगे. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 36 रन और ऋचा घोस ने 34 रनों की पारी खेली.
भारत को छठा झटका
भारत का छठा विकेट गिरा ऋचा घोस 17 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. फातिमा साना ने उन्हें बोल्ड किया.
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 155-5
19 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट खोकर 155 रन बना बना लिए हैं. ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा क्रीज पर बनी हुई हैं.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा स्मृति मंधाना 44 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गई हैं. अपनी इस पारी में मंधाना ने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. उनके आउट होने के बाद भारती फुलमाली भी 1 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी
स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्के निकले हैं. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 23 गेंदों में 21 रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.
स्मृति-हरमनप्रीत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
8 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. तस्मिया रुबाब ने इस ओवर में कुल पांच रन दिए.
भारत को दूसरा झटका
भारत को जेमीमा रोड्रिग्स के रूप में दूसरा झटका लगा हैं. वह सात गेंदों में महज एक रन बनाकर तस्मिया रुबाब की गेंद पर नतालिया परवेज़ को अपना कैच थमा बैठी हैं. उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर बल्लेबाजी करने आई हैं.
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18-1
3 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 10 रन बनाकर और जेमीमा रोड्रिग्स 1 रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.
भारत को पहला झटका
भारत को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. शेफाली वर्मा पांच गेंदों में 6 रन बनाकर सादिया इकबाल की गेंद पर आउट हो गईं हैं. अपनी इस पारी में शेफाली ने एक छक्का जड़ा. उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी करने आई हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रही हैं. पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर सादिया इक़बाल कर रही हैं.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा ज़फर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इक़बा
भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़
भारत ने जीता टॉस
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए हैं.
