IND vs BAN Women’s T20 WC: कई गलतियों के बावजूद भारत की शानदार जीत, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

IND W vs BAN W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार 25 जून को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है.
Team India

टीम इंडिया (Photo- BCCI Women)

IND W vs BAN W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार 25 जून को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. मैनचेस्टर में खेले गए ग्रुप स्टेज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं.

भारतीय टीम से फील्डिंग में हुई गलतियां

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में बीते दिन गुरुवार 25 जून को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी. दूसरे ही ओवर में सफलता मिलने के बाद भारतीय टीम ने फील्डिंग के दौरान बड़ी गलतियां की और बार-बार एक जैसी गलती दोहराई. तीसरे ओवर से पांचवें ओवर के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के कुल 4 कैच टपकाए.

यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में गेंदबाजी की नई क्वीन बनीं श्री चरणी, नंबर-1 पर किया कब्जा

बल्लेबाजी के दौरान भी हुई गलतियां

फील्डिंग के दौरान गलतियां करने के बाद भारतीय बल्लेबाज ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गई. इसके बाद शेफाली वर्मा ने आते ही मोर्चा संभाल और चौके-छक्कों की बारिश करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. 9वें ओवर में जब टीम का स्कोर 76 रन था, तब शेफाली 53 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद भारत की पारी लड़खड़ाई और 98 रन के स्कोर पर टीम ने अपने 4 विकेट खो दिए. कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच रन दौड़ने को लेकर 2-3 बार कंफ्यूजन हुआ, जिसके चलते रन आउट की स्थिति बन गई.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

भारत बनाम बांग्लादेश मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और राधा यादव की स्पिन तिकड़ी के बदौलत बांग्लादेश की टीम को 136 रन पर रोक दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए पांच विकेट खोकर 139 रन बना दिए और 5 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें