T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचते ही रो पड़ी दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, बीच मैदान में हुई इमोशनल

T20 Women's WC 2026: इंग्लैंड के फाइनलिस्ट बनने के साथ ही दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार लॉरेन बेल इमोशनल हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Lauren Bell

लॉरेन बेल

T20 Women’s WC 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. इंग्लैंड के फाइनलिस्ट बनने के साथ ही दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार लॉरेन बेल इमोशनल हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फाइनल में पहुंचने के बाद इमोशनल हुई लॉरेन बेल

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज लॉरेन बेल का एक इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लॉरेन अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद स्टैंड्स में मौजूद अपने परिवार के साथ खुशी मना रही हैं. इस दौरान उनकी आंखें नम नजर आई.

यह भी पढ़ें: ICC Ranking: आईसीसी की ताजा T20I रैंकिंग में श्री चरणी की बादशाहत बरकरार, टॉप-10 में स्मृति-शेफाली को मिली जगह

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 2 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया. इस मैच में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 129 रनों पर ही सिमट गई और इंग्लैंड ने 40 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया.

फाइनल में किससे होगी भिड़ंत?

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 05 जुलाई को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच के साथ कंगारू टीम की नजर अपने सातवें खिताब पर होगी. वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरी बार टी20 महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी.

ज़रूर पढ़ें