IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम
भारत बनाम बांग्लादेश
IND W vs BAN W: वुमेंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए. टीम के लिए शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रन की तूफानी पारी खेली. जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी. भारत के लिए इस मैच में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
Marching into the Final! 🇮🇳 A dominant display by #TeamIndia as they win by 4️⃣0️⃣ runs to seal their spot in the Final of the #WomensAsiaCup 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih #INDvBAN https://t.co/MtVYlVDv8n
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर