भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले दिखा माओरी संस्कृति का जलवा, खास अंदाज में हुआ टीम इंडिया का स्वागत

Maori Welcome Team India: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच से पहले क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में मैदान पर माओरी संस्कृति की झलक देखने को मिली.
Māori Cultural

माओरी संस्कृति

Maori Welcome Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया. इस मैच से पहले मैदान पर माओरी संस्कृति की झलक देखने को मिली. जिसकी तस्वीरें न्यूजीलैंड की टीम (ब्लैककैप्स) ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

ब्लैककैप्स ने शेयर की तस्वीर

दरअसल ब्लैककैप्स ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं. कलाकारों के खास अंदाज और पारंपरिक प्रदर्शन ने मैदान पर मौजूद फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा और वह फैंस के लिए खास आकर्षण बने. ब्लैककैप्स ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा,’हेगले ओवल में आपका खास स्वागत है.’ बता दें, न्यूजीलैंड में माओरी संस्कृति का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन मेहमान टीमों के स्वागत को और यादगार बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: कितने बजे शुरू होंगे T20I मैच? जानें वनडे और टेस्ट मैचों की भी टाइमिंग

क्या है माओरी संस्कृति?

माओरी संस्कृति न्यूजीलैंड के मूलनिवासी लोगों माओरी की प्राचीन परंपराओं, भाषा, कला और जीवनशैली का एक समृद्ध समूह है. ये लोग लगभग 700 से 1,000 साल पहले पूर्वी पोलिनेशिया से नावों के द्वारा न्यूजीलैंड पहुंचे थे. माओरी संस्कृति की विशेषताओं कई बात करें तो, माओरी भाषा न्यूजीलैंड कई आधिकारिक भाषाओं में से एक है. इसके अलावा हाका माओरी संस्कृति का एक प्रसिद्ध पारंपरिक युद्ध नृत्य और प्रदर्शन है. इसे जोश, एकता और ताकत दिखाने के लिए किया जाता है, जिसे आज भी अतिथियों के स्वागत, समारोहों या खेल मैचों से पहले किया जाता है.

पहले टी20 में भारत ने जीता टॉस

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है. जबकि 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ा है.

ज़रूर पढ़ें