Vistaar NEWS

IND vs ENG: रोहित शर्मा का तूफानी शतक बेकार, इंग्लैंड ने जीती ODI सीरीज

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 50 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए. जवाब में रोहित (138), गिल (77) और कोहली (74) के अलावा अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके और इंग्लैंड ने ODI सीरीज अपने नाम कर ली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिध कृष्णा

इंग्लैंड- बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

Kamakhya Reley

विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी

विराट कोहली ने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे क्रिकेट में ये विराट का पहला अर्धशतक है.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा रोहित शर्मा 110 गेंदों में 138 रन बनाकर जैकब बेथल की गेंद पर आउट हो गए हैं. रोहित ने अपनी इस पारी में 17 चौके और 5 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

रोहित ने जड़ा शतक

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 84 गेंदों पर शानदार शतक जड़ दिया है. रोहित 85 गेंदों पर 102 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा कप्तान शुभमन गिल 84 गेंदों में 77 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए हैं. गिल ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

रोहित शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वनडे क्रिकेट में वह रोहित की 63वां अर्धशतक है. रोहित और गिल के अर्धशतक के बदौलत भारत ने 21 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 117 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के पार

19 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 103 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 60 रन बनाकर और रोहित शर्मा 41 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी

शुभमन गिल ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ गिल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे अलावा सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान इस मैदान पर अर्धशतक जड़ चुके हैं.

Kamakhya Reley

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49-0

9 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 18 गेंदों में 24 और शुभमन गिल 36 गेंदों में 25 रन बनाकर क्रीज ओर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं. 2 ओवर में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 387 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 388 रन बनाने होंगे. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए. वहीं जैकब बेथल 9 रनों से शतक जड़ने से चुके. भारत के लिए प्रसिध कृष्ण ने 2 और प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिया.

Kamakhya Reley

जो रूट ने जड़ी फिफ्टी

जो रूट ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. कप्तान हैरी ब्रूक 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 46.5 ओवर में इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 324 रन बना रहे हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को दूसरा झटका

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा बेन डकेट 141 रनों की उफनी पारी खेलकर प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद कप्तान हैरी ब्रूक बल्लेबाजी करने उतरे हैं. डकेट ने अपनी इस शतकीय पारी में 18 चौके और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 261-1

40 ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 261 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 125 गेंदों में 127 रन और जो रूट 22 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

अमन तिवारी

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को जिस चीज का इस मैच में शुरुआत से ही इंतजार था. आखिरकार वह टीम को मिल चुकी है. जैकब बेथेल का व‍िकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने ले ल‍िया है. उन्‍होंने अपनी पारी में 91 रन बनाए और 9 रनों से शतक लगाने से चूक गए.

Kamakhya Reley

26 ओवर के इंग्लैंड का स्कोर 164-0

26 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 164 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 66 और जैकब बेथल 79 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

बेन डकेट की फिफ्टी

बेन डकेट ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इससे पहले जैकब बेथल ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. 22 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 137 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

15 ओवर के बाद इंग्लैंड का कोर 96-0

15 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 96 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 43 गेंदों में 34 और जैकब बेथल 47 गेंदों में 48 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 48-0

7 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 18 और जैकब बेथल 21 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और जैकब बेथल ओपनिंग कर रहे हैं. 2 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिध कृष्णा

इंग्लैंड- बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

Kamakhya Reley

इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव देखने को मिले हैं जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस मैच से बाहर हैं. वहीं केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

Kamakhya Reley

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे आज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा.

Exit mobile version