IND vs ENG: रोहित शर्मा का शतक भी नहीं बचा सका टीम इंडिया की लाज, जानें इंग्लैंड से वनडे सीरीज हारने के पीछे की वजह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं भारत की इस हार की असली वजह क्या है.
Team India

टीम इंडिया

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 138 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि हिटमैन की शतकीय पारी भी भारत को यह सीरीज नहीं जीता सकी. तीसरे और निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम ने जीत दर्ज कर 2-1 से इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत की इस हार के पीछे की असली वजह क्या है.

सैम करन की घातक गेंदबाजी

इंग्लैंड द्वारा दिए गए 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े. इस मैच में रोहित शर्मा ने 138 गिल ने 77 और कोहली ने 74 रन की शानदार पारी खेली.

टॉप ऑर्डर की शतकीय साझेदारियों ने भारत की जीत की उम्मीदों को जगा दिया. हालांकि डेथ ओवर्स में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच पूरी तरह से पलट दिया. करन ने 7 गेंदों के अंदर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को आउट कर भारत से यह मैच छीन लिया. इस मैच में करन ने 10 ओवर में करन ने 75 रन देकर 4 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक मैदान पर ODI शतक जड़ने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

तीसरे वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजदगी भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बनी. इस मैच में भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते दिखे. लॉर्ड्स वनडे में प्रसिध कृष्ण ने 10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह ने 10 ओवरों में 72 रन दिए. प्रिंस यादव को एक सफलता मिली. वहीं, गुरनूर बरार इस मैच में सबसे महंगे साबित हुए उन्होंने 10 ओवर में 97 रन खर्च कर दिए.

एक स्पिनर का फैसला पड़ा महंगा

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने कुलदीप यादव को पूरी सीरीज में बेंच पर बैठाए रखा. कुलदीप की जगह सिर्फ एक स्पिनर अक्षर पटेल के साथ उतरने का फैसला भारतीय टीम के लिए महंगा साबित हुआ. आखिरी मैच में अक्षर ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 61 रन खर्च कर दिए.

ज़रूर पढ़ें