IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक मैदान पर ODI शतक जड़ने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है.
Rohit Sharma

रोहित शर्मा

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. इस मैच में हिटमैन ने सिर्फ 84 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है. इसी के साथ रोहित लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया था.

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में रोहित ने 110 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्के की मदद ने 138 रनों की तूफानी पारी खेली. लॉर्ड्स के मैदान पर इससे पहले साल 2004 में सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा 90 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 20 गेंदें कोई रन नहीं…लॉर्ड्स में प्रसिध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब छकाया

ऐसा करने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

इसी के साथ रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. हिटमैन ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है. रोहित अब टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मैट में शतक जड़ने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.

लॉर्ड्स में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 84 गेंदों में शतक जड़ने के साथ रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. लॉर्ड्स में सबसे तेज वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 61 गेंदों में शतक लगाया था. बता दें, वनडे क्रिकेट में ये रोहित का 51वां शतक है. इसके अलावा इंग्लैंड की सरजमीं पर यह उनका 8वां शतक रहा.

ज़रूर पढ़ें