IND vs ENG: 10 ओवर में 97 रन… गुरनूर बरार के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Gurnoor Brar: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
Gurnoor Brar

गुरनूर बरार

Gurnoor Brar: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे महंगा स्पेल डालने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बरार के खिलाफ रनों की जमकर बरसात की. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 97 रन खर्च कर दिए. इसके साथ ही गुरनूर बरार विदेशी धरती पर भारत के लिए वनडे क्रिकेट का सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

विदेशी धरती पर फेंका सबसे महंगा स्पेल

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने शुरुआती 9 ओवर में 74 रन खर्च कर दिए थे. इसके बाद वह 48वें ओवर में फिर गेंदबाजी करने आए. अपने आखिरी ओवर में उन्होंने 23 रन लुटा दिए. जो रूट और जॉस बटलर ने इस ओवर में उनके खिलाफ 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. इस तरह बरार ने अपने स्पेल में 97 रन खर्च कर दिए. यह विदेशी मैदान पर किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा वनडे में सबसे महंगा स्पेल है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 20 गेंदें कोई रन नहीं…लॉर्ड्स में प्रसिध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब छकाया

ऐसा करने वाले बने तीसरे गेंदबाज

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है. साल 2015 में भुवि ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 10 ओवर में 1 विकेट लेकर 106 रन खर्च कर दिए थे. इसके अलावा साल 2013 में आर विनय कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में 9 ओवर में 102 रन दिए थे. अब इस लिस्ट में गुरनूर बरार का नाम जुड़ गया है, जिन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 97 रन खर्च कर दिए हैं. विदेशी धरती पर सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज था. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी के मैदान पर 10 ओवर में 89 रन खर्च किए थे. अब यह रिकॉर्ड गुरनूर बरार के नाम दर्ज हो गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ किया डेब्यू

26 साल के गुरनूर बरार ने इसी साल 13 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए वनडे मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. 6 फिट 5 इंच के इस युवा गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वह काफी महंगे साबित हुए.

ज़रूर पढ़ें