IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. लेकिन इस मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा?
India vs England Semifinal

India vs England Semifinal

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर ली है. इस मैच में कई ऐसे मोड़ आए जब लग कि अब भारत गेम से बाहर है लेकिन कहते है अंत भला तो सब भला. आखिरकार भारत को जेकब बेथल का विकेट मिला है फिर से विन प्रडिक्टर भारत के पक्ष में आ गया. आखिर ओवर शिवम दुबे को सौंपा गया, इस ओवर में Jofra Archer ने शिवम दुबे को तीन छक्के मारे लेकिन फिर भी भारत ने 7 रनों से मैच जीत लिया.

क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट?

रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में अक्षर पटेल के शानदार कैच, जसप्रीत की वो 6 रनों का ओवर, हार्दिक 19वां 9 रनों का ओवर, जेकब बेथल की विकेट जैसे कई टर्निंग प्वाइंट रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा- यह अविश्वसनीय अहसास है. भारत में खेलना, इतनी शानदार टीम की कप्तानी करना और यहां वर्ल्ड कप खेलना बेहद खास है. अब फाइनल खेलने अहमदाबाद जाना हम सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत विशेष पल है. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में दौरान सूर्या ने यह भी बताया कि मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या था.

संजू सैमसन ने बना दिया था पूरा मैच

पोस्ट मैच सूर्यकुमार यादव ने भारतीय ओपनर संजू सैमसन की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि संजू मैदान पर उतरते ही जानते थे कि उन्हें क्या करना है. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए गए, उन्हें पता था कि उन्हें क्या करना है. विकेट अच्छा था, इसलिए जब भी विकेट गिरा उन्होंने आक्रामकता बनाए रखी. टीम को जिस तरह की पारी की जरूरत थी, उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की. पिछले एक साल से वह जिस मेहनत में लगे थे, उसका आज उन्हें इनाम मिला.

भारतीय गेंदबाजों की वापसी

कप्तान सूर्यकुमार यादव कहते है कि मैच का अहम मोड भारतीय गेंदबाजों की शानदार वापसी रही और वहीं से मैच भारत के तरफ झुक गया. अर्शदीप सिंह और बाकी गेंदबाजी ने जिस तरह से वापस मैच पकड़ा वह अविश्वसनीय था. बुमराह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम जानते है कि जसप्रीत बुमराह भारत के लिए बर्षों से क्या करते आए हैं और आज भी उन्होंने वही किया.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, भारत में 50 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखे मैच

ज़रूर पढ़ें