9 साल बाद भारत ने जीता अंडर-18 हॉकी एशिया कप का खिताब, फाइनल में जापान को 4-1 से दी मात
अंडर-18 हॉकी पुरुष टीम
U-18 Hockey Asia Cup: भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 साल बाद एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो आशीष तानी पूर्ति रहे, जिन्होंने फाइनल मैच में हैट्रिक जड़कर भारत की अहम जीत दिलाई.
भारत ने शुरुआत से ही बनाया दबाव
खिताबी मुकाबले में शुरुआत से ही भारतीय टीम ने मेजबान जापान पर दबाव बनाए रखा. मैच के दूसरे ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें आशीष तानी पूर्ति ने बिना कोई गलती के गोल कर दिया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद पहले क्वाटर में जापान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया. वहीं, दूसरे क्वाटर के आखिरी मिनटों में भारत ने मुकाबले को पूरी तरह अपने गिरफ्त में ले लिया.
𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐀𝐃𝐆𝐄. 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐓𝐑𝐈𝐂𝐎𝐋𝐎𝐔𝐑. 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀. 🇮🇳🏆
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026
A journey filled with belief, resilience and heart ends with our Men’s U18 Team standing atop the podium.
Asian Champions. Deservedly so. 💙✨#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026… pic.twitter.com/NQQuKMXOqf
यह भी पढ़ें: ‘बहुत सारी चीजें हो रही…’,कप्तानी गई तो सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, अय्यर के लिए कही बड़ी बात
आशीष तानी पूर्ति ने जड़ी हैट्रिक
इसके बाद खेल के 28वें और 34वें मिनट में आशीष तानी पूर्ति गोल दागकर हैट्रिक ली. वहीं, कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को और मजबूत कर दिया. 34वें में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और पूर्ति ने इसे गोल में तब्दील करके अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर को 4-0 कर दिया. इसके बाद चौथे क्वाटर में जापान के नुमादा गाकु ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए एक गोल जरूर किया, लेकिन वह भारत की जीत को नहीं रोक सके और इस तरह भारत ने फाइनल में 4-1 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
तीसरी बार जीता खिताब
बता दें, यह कुल तीसरी बार है जब भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है. इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप का खिताब जीता था. भारतीय जूनियर की इस यादगार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी.