ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, टॉप-4 में 3 भारतीय शामिल, जानें रोहित-कोहली की रैंकिंग
रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल
ICC ODI Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बीते दिन बुधवार 22 जुलाई को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. टीम इंडिया के कप्तान और स्टार ओपनर शुभमन गिल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनने से रह गए हैं. वहीं, टॉप-4 वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 3 भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. आइए जानते हैं ये तीन खिलाड़ी कौन हैं…
टॉप-4 में 3 भारतीय बल्लेबाज कौन?
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप-4 में 3 भारतीय खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उनके साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल 802 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं. इसके अलावा 801 रेटिंग के साथ शुभमन गिल दूसरे पायदान पर बने हुए हैं.
किस नंबर पर रोहित-विराट?
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 758 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं. रोहित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वह इस ऐतिहासिक मैदान पर शतक जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं. वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह ताजा वनडे रैंकिंग में तीसरे पायदान पर हैं.
जो रूट को हुआ फायदा
भारतीय टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जो रूट को ताजा रैंकिंग में 4 स्थान का फायदा हुआ है. रूप 674 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अब टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. वह अब 8वें पायदान पर आ गए हैं.