’55 रन बनाए हैं आपकी पूरी टीम ने…’, पाकिस्तानी कप्तान ने शैफाली वर्मा को दिया सेंडऑफ तो भड़क उठे भारतीय कमेंटेटर
फातिमा सना या शैफ़ाली वर्मा
Fatima Sana send-off to Shafali Verma: वुमेंस एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की एक ओछी हरकत कैमरें में कैद हो गई है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम महज 55 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी के दौरान पाकिस्तानी कप्तान ने शैफाली वर्मा को आउट कर उन्हें सेंडऑफ दिया. फातिमा का यह रवैया भारतीय कमेंटेटर को रास नहीं आया, जिसकी उन्होंने आलोचना भी की.
फातिमा ने शैफाली को दिया सेंडऑफ
दरअसल पाकिस्तान द्वारा दिए गए 56 रनों का टारगेट करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत की. पाक कप्तान फातिमा सना ने शैफाली को 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर उन्हें पवेलियन की ओर जानें का इशारा किया. फातिमा के इस सेलिब्रेशन पर भारतीय कमेंटेटर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी का हवाला देते हुए सवाल खड़े किए हैं.
Fatima Sana turning up the heat despite the scoreline. 🥵
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
Watch India vs Pakistan LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldWomensAsiaCup2026 #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/j2ohXqlZSV
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर का बड़ा कारनामा, टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर रचा इतिहास
भारतीय कमेंटेटर ने क्या कहा?
भारतीय स्टार ओपनर शैफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत पहले ही गेंद पर छक्का जड़कर की. इसके बाद उन्होंने एक रन लेकर महिला टी20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे किए. फिर पाकिस्तानी कप्तान ने 12 रनों के निजी स्कोर पर उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर दिया. शैफाली को आउट करते ही फातिमा ने उन्हें सेंडऑफ दिया. फातिमा की इस हरकत पर भारतीय कमेंटेटर विवेक राजदान ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि अच्छा बाहर का रास्ता दिखा रहीं हैं आप शैफाली वर्मा को, 55 रन बनाए हैं आपकी पूरी टीम ने.
पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई. नतीजा यह रहा की पाकिस्तान की पूरी टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में टीम इंडिया ने 9वें ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया और 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.