Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मैट की सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया के इस आगामी दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. यानी की न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में आपको स्विंग के सरताज भुवनेश्वर कुमार का जलवा देखने को मिलेगा. वहीं, स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है.
भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है. भुवी ने टीम इंडिया के आखिरी मैच 2022 में खेला था. इसके बाद अब उनकी एक बार फिर टीम में वापसी हुई है. वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है. बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
🚨 Announcement 🚨 #TeamIndia’s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝 Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side 🙌 More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO #NZvIND https://t.co/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs WI: कैरेबियाई बल्लेबाज के रन आउट पर मचा बवाल, क्रीज के अंदर था बैट फिर भी अंपायर ने दिया OUT
स्मृति मंधाना बनी कप्तान
भारतीय पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के तीनों फॉर्मैट से कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान बना दिया है. स्मृति इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम की कमान संभालती नजर आएंगे. बता दें, हरमनप्रीत ने आज ही बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के बाद तीनों फॉर्मैट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था.
A dawn of a new era ✨ Smriti Mandhana takes charge as the Captain of the Indian Women’s cricket team 🇮🇳 Go well, Captain 🫡 More details ▶️ https://t.co/tbLb4jOiCn #TeamIndia | @mandhana_smriti https://t.co/27AxmrUhKt
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
