‘अब उम्मीद नहीं…,’ टीम इंडिया में वापसी ना होने पर छलका भुवनेश्वर कुमार का दर्द
भुवनेश्वर कुमार
Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद भुवी की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई है. लगभग 4 साल से टीम से बाहर रहने के बाद अब भुवनेश्वर ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें लगा था कि टीम इंडिया में वह जल्द ही वापसी करेंगे, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ऐसा एहसास हुआ कि अब ऐसा नहीं होगा.
भुवनेश्वर कुमार का छलका दर्द
दरअसल हाल ही में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने जतीन सप्रू को दिए एक इंटरव्यू में टीम इंडिया में अपनी वापसी की उम्मीदों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड दौरे के बाद उन्हें लगा था कि जल्द ही उनकी टीम में वापसी हो सकती है. भुवी के मुताबिक, उन्हें टीम के जुड़े लोगों की ओर से एक कॉल मिला था और उस बातचीत के आधार पर उन्हें लगा की जल्द ही उनकी टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
Bhuvneshwar Kumar opens up on the India comeback debate after two sensational Indian T20 League seasons and 45 wickets across 2025 and 2026. With the 2027 ODI World Cup on the horizon, does Bhuvi still have a place in India’s plans? 🤔 #BhuvneshwarKumar #Cricket https://t.co/jPu8QXMDk4
— CREX (@Crex_live) September 15, 2026
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
वापसी की उम्मीद नहीं!
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भुवी ने कहा कि कुछ सीरीज के बाद उन्हें समय आ गया कि टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं होने वाली. उन्होंने बताया की शुरुआत में उन्हें अपनी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसका इंतजार करना छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि वह अब उस दौर से आगे बढ़ गए हैं, जब वह अपनी वापसी के लिए अगली सीरीज का इंतजार किया करते थे.
मुश्किल वक्त में परिवार ने संभाला- भुवी
भारतीय टीम से बाहर होने के मुश्किल दौर को याद करते भुवनेश्वर कुमार ने माना की इस सच्चाई को स्वीकार करना की अब उनकी वापसी नहीं हो पाएगी उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. इस मुश्किल दौर में उनके परिवार ने उन्हें संभालने में बड़ी भूमिका निभाई. बातचीत के दौरान भुवी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का भी जिक्र किया जहां भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
खास बात यह है कि भले ही भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपनी वापसी की उम्मीद छोड़ दी है, लेकिन भारत के लिए दोबारा खेलने की इच्छा उनके मन में आज भी है.