एशियन गेम्स 2026 के लिए बदला भारत का हेड कोच, 134 टेस्ट खेलने वाले इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
वीवीएस लक्ष्मण
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस बहु-खेल प्रतियोगिता में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. इस मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर जापान नहीं जाएंगे. उनकी जगह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे.
एशियन गेम्स के लिए क्यों बदला गया टीम इंडिया का हेड कोच?
दरअसल एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की मल्टी-फॉर्मैट सीरीज की तारीखें आपस में टकरा रही हैं. यही वजह है कि टीम के हेड कोच को बदला गया है. टीम इंडिया के नियमित कप्तान गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए सीनियर टीम के साथ रहेंगे, जिसका पहला वनडे मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के साथ जापान जाएंगे.एशियन गेम्स में क्रिकेट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला श्रेयस अय्यर की अगुवाई में 28 सितंबर को खेलेगी.
VVS Laxman will be the coach for Team India for the 20th Asian Games 2026 to be held from 19th September to 4th October in Aichi-Nagoya, Japan
— ANI (@ANI) September 3, 2026
(Visuals of VVS Laxman after BCCI's review meeting held in Mumbai today) pic.twitter.com/ncEwnE6Zyq
यह भी पढ़ें: 2027 ODI वर्ल्डकप खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI की रिव्यू मीटिंग हुई खत्म, कब होगा हिटमैन का फैसला
इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की ओर से जारी कोचों की लिस्ट के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, सुनील जोशी, ऋषिकेश कानितकर और सुभादीप घोस असिस्टेंट कोच होंगे. बता दें, एशियन गेम्स में लक्ष्मण पहले भी भारत के कोच रह चुके हैं. उनकी कोचिंग में भारत ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था.
भारत के लिए खेले 134 टेस्ट
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण ने भारत के लिए अब तक कुल 134 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 225 पारियों में उन्होंने 8781 रन बनाए हैं. 51 साल के इस दिग्गज के बल्ले से रेड बॉल क्रिकेट में 56 अर्धशतक और 17 शतक निकले हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा. लक्षमण कई मौकों पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं.