IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे बड़ा ओवर, न चाहते हुए भी दर्ज हुआ शर्मानाक रिकॉर्ड

IPL 2026: आपीएल के चौथे मैच में अर्शदीप सिंह के नाम एक ऐसा रिकोर्ड दर्ज हो गया जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

अर्शदीप सिंह

IPL 2026 के चौथे मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइंटस के बीच मुल्लांपुर में खेला गया. इस मैच में अर्शदीप सिंह के नाम एक ऐसा रिकोर्ड दर्ज हो गया जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें फेंक दी और इसी के साथ आईपीएल के अनचाहे रिकॉर्ड क्लब में शामिल हो गए.

अर्शदीप सिंह को मिली आखिरी ओवर की जिम्मेदारी

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्शदीप को गुजरात की पारी का आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी मिली थी. लेकिन अर्शदीप दवाब में नजर आए और उन्होंने 6 वेलिड गेंदे डालने के लिए 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंक दी. इस तरह उनका ये ओवर 11 रनों का हो गया.

आखिरी ओवर में बने 12 रन

इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ अर्शदीप अब उन गेंदबाजों के शर्मनाक क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL में 11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर डाला है. इससे पहले भी 5 गेंदबाज 11 गेंदों का ओवर डाल चुके हैं. मैच की बात करें तो पहली पारी में गुजरात का स्कोर 19 वें ओवर तक 6 विकेट खोकर 150 रन ही बनाएं थे, लेकिन बाद में आखीरी ओवर लेकर अर्शदीप सिंह आए और 11 गेंदों के ओवर में 12 रन लुटा दिए. इस तरह गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.

गेंदेंखिलाड़ीटीम
11मोहम्मद सिराज (RCB) vs MI
11तुषार देशपांडे (CSK) vs LSG
11शार्दुल ठाकुरLSG) vs KKR

11 संदीप शर्मा(RR) vs DC
11हार्दिक पांड्या(MI) vs GT
11अर्शदीप सिंह(PBKS) vs GT

ज़रूर पढ़ें