RCB VS MI: विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर दिखेंगे ‘चेज मास्टर’?

RCB VS MI: RCB टीम को एक बड़ा झटका लगा है. पूर्व RCB कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस की रन चेज के दौरान मैदान पर नहीं दिखे.
Virat kohli

विराट कोहली

RCB VS MI: 2 अप्रैल को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच शानदार हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला गया. इस मैच को आरसीबी ने 18 रनों से जीत लिया लेकिन दूसरी तरफ टीम को एक बड़ा झटका लगा है. पूर्व RCB कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस की रन चेज के दौरान मैदान पर नहीं दिखे. तब से उनके फैंस को टेंशन है कि कहीं वो चोटिल तो नहीं हो गए.

कैप्टन रजत पाटीदार ने दिया अपडेट

दरअसल कमेंटेटर साइमन डूल ने बताया कि उन्हें टखने में चोट लग गई थी. मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भरोसा दिलाया कि कोहली ठीक हो जाएंगे. दोनों को चोट की गंभीरता के बारे में पक्की जानकारी नहीं थी. इस बारे में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी कहा “मुझे अभी नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं.”

ऑलराउंडर क्रुणाल ने कहा

वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे. चिंता की कोई बात नहीं है.”

मुंबई इंडियंस के लिए भी दिक्क्त

इस मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी टीम और फैंस की टेंशन बढ़ी हुई है. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए पांचवें ओवर के बाद उन्हें मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा. हैमस्ट्रिंग में परेशानी के चलते ओपनर छठे ओवर की दूसरी गेंद के बाद मैदान से बाहर चले गए.

आरसीबी का अगल मुकाबला

इसके बाद फिर वह पूरी इनिंग वापस नहीं लौटे. उन्होंने 13 गेंद में 19 रन बनाए. RCB का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को अपने घर में पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी.

ज़रूर पढ़ें