IPL 2026: RCB की खत्म नहीं हो रही होम वेन्यू की तलाश, DY पाटिल स्टेडियम की मांग पर मुंबई इंडियंस ने दिया जवाब

IPL 2026: दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपने अस्थायी होम ग्राउन्ड के रूप में इस्तेमाल करने की इच्छा जताई थी. हालांकि मुंबई ने उनके इस प्रस्ताव पर मंजूरी नहीं दी है.
IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. आगामी सीजन के लिए आरसीबी को नए होम वेन्यू की तलाश है, जिसके लिए उन्होंने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेलने के लिए इच्छा जताई थी. इसपर मुंबई इंडियंस ने जवाब देते हुए कहा है कि आप पहले दूसरे ऑप्शन खोज लें. मुंबई इंडियंस से बिना एनओसी मिले आरसीबी इस स्टेडियम में नहीं खेल सकती है.

DY पाटिल स्टेडियम की मांग पर मुंबई ने दिया जवाब

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपने अस्थायी होम ग्राउन्ड के रूप में इस्तेमाल करने की इच्छा जताई थी. हालांकि मुंबई ने उनके इस प्रस्ताव पर मंजूरी नहीं दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई का कहना है कि आरसीबी को डीवाई पाटिल स्टेडियम ही क्यों चाहिए? कोई और स्टेडियम क्यों नहीं? सूत्रों के मुताबिक, मुंबई इंडियंस का मानना है कि देश में कई सारे नॉन-आईपीएल सेंटर मौजूद हैं. आरसीबी को पहले उन्हें ऑप्शन के तौर पर देखना चाहिए उसके बाद डीवाई पाटिल स्टेडियम पर फोकस करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: SA vs AFG: अफगानिस्तान को भारी पड़ी 2 बड़ी गलतियां, दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने छीनी जीत

डीवाई पाटिल के अलावा और क्या है ऑप्शन?

मुंबई इंडियंस के इस जवाब से यह साफ हो गया है कि आरसीबी के होम ग्राउन्ड की रेस से डीवाई पाटिल स्टेडियम बाहर हो गया है. ऐसे में अब आरसीबी के पास रायपुर और इंदौर दो विकल्प मौजूद हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 मैचों को रायपुर में कराने को लेकर आरसीबी की छत्तीसगढ़ सरकार से बातचीत चल रही है, जबकि 5 मैच इंदौर में कराए जा सकते हैं.

एम चिन्नास्वामी में क्यों नहीं होंगे मैच?

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 4 जून को अपने फैंस के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया था. जिसमें भगदड़ मचने के कारण कई लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. इस हादसे के बाद कर्नाटक सरकार ने एक्शन लेते हुए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट मैचों के आयोजन पर बैन लगा दिया था. इसी वजह से अब आरसीबी को अपना नया होम वेन्यू तलाशना पड़ रहा है.

ज़रूर पढ़ें