टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन के 5 बड़े रिकॉर्ड, हेड कोच गौतम गंभीर को छोड़ा पीछे

Ishan Kishan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय स्टार विकेटकीपर `बल्लेबाज ईशान किशन दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की तूफानी पारी खेल 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है.
Ishan Kishan

ईशान किशन

Ishan Kishan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय स्टार विकेटकीपर `बल्लेबाज ईशान किशन दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की तूफानी पारी खेल 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है. आइए जानते है उनके इन रिकॉर्ड्स के बारे में…

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन के 5 बड़े रिकार्ड

1. पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, यह भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. अब ईशान ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: नीदरलैंड के खिलाफ हार्दिक-बुमराह को रेस्ट! जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

2. पावरप्ले में बनाए सबसे ज्यादा रन

ईशान किशन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने पाक टीम के खिलाफ पावरप्ले में 42 रन बनाए. ईशान से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के नाम था. जिन्होंने पावरप्ले में 35 रन बनाए थे.

3. पाकिस्तान के खिलाफ खेली चौथी सबसे बड़ी पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की तूफानी खेलने के साथ ही ईशान चौथी सबसे बड़ी पाती खेलने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गंभीर ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे.

4. बतौर ओपनर पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी

पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन ने बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनसे पहले ये रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था जिन्होंने ओपन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन कूट डाले थे.

5. पाकिस्तान के खिलाफ जड़ी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी है. युवा सलामी बल्लेबाज इस मामले में पहले नंबर पर है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है.

ज़रूर पढ़ें