Vistaar NEWS

सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर जो रूट, 14000 टेस्ट रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

Joe Root

जो रूट

Joe Root: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में जारी है और यह मैच 21 जून तक खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में रूट के पास भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बनाए हैं. ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अगर रूट 48 रन बना लेते हैं, तो वे सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में 14000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा रूट अपने 165वें टेस्ट मैच में ही 14 हजार रन का आंकड़ा छू सकते हैं जबकि सचिन ने 171 टेस्ट मैच में 14 हजार रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हुआ ऐलान, जानें तारीख और पूरा शेड्यूल

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए कितने रन?

बता दें, इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने अब तक 164 टेस्ट मैचों की 300 पारियों में कुल 13,952 रन बना लिए हैं. वहीं, दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर ने 200 मैचों में 15,921 रन बनाकर अपना 24 साल लंबा टेस्ट करियर खत्म किया था. इसके अलावा जो रूट के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का मौका होगा. टेस्ट ही टेस्ट क्रिकेट में वह 14 हजार रन तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

35 वर्षीय इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 2012 में अपना टेस्ट डेब्यू किया. ब्लैक कैप्स यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ के खिलाफ अब तक खेले गए 22 टेस्ट मैचों में उन्होंने 1,934 रन बना लिए हैं. इसके अलावा रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 इंटरनेशनल मैचों में 3,106 रन बनाए हैं. अगले मैच में अगर इंग्लिश बल्लेबाज कम से कम 62 रन बना लेते हैं, तो वे रिकी पोंटिंग और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी फॉर्मैट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्लैक कैप्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 66 मैचों की 80 पारियों में 3,345 रन बनाए थे.

Exit mobile version