9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हुआ ऐलान, जानें तारीख और पूरा शेड्यूल

India Tour of Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम को आने वाले समय में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

India Tour of Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम को आने वाले समय में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. करीब 9 साल बाद टीम इंडिया श्रीलंका की सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का हिस्सा है. अब इस सीरीज की तारीख और वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

श्रीलंका दौरे पर कब जाएगी टीम इंडिया?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरे टेस्ट के लिए अभी जगह तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह मैच सेंट्रल कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मैच 23 अगस्त से शुरू होगा. हालांकि बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस दौरे को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: डेब्यू टेस्ट में धमाल मचाते ही मानव सुथार को मिला इंग्लैंड से बड़ा ऑफर, इस विदेशी टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगा भारत

बता दें, करीब 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर कोई टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इससे पहले 2017 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. तब उस टेस्ट सीरीज में भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया था. अब इस बार टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका दौरा करेगी.

टेस्ट के अलावा टी20 सीरीज खेलेगा भारत?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत श्रीलंका दौरे में दो टेस्ट मैच के अलावा, तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेल सकता है. क्रिकबज पहले भी इस संभावना के बारे में बताया चुका है और हाल ही में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी इसका जिक्र किया था. सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”तीन मैचों का अनुरोध है और हम जल्द ही शेड्यूल का ऐलान करेंगे.”

ज़रूर पढ़ें