गॉल टेस्ट में शतक से चूके केएल राहुल, दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे तो सिर्फ 5 रन बनाकर हुए आउट

KL Rahul: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक से चूक गए है. पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए राहुल 82 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
KL Rahul

केएल राहुल

KL Rahul: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक से चूक गए है. पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए राहुल 82 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मैच के पहले दिन भारतीय ओपनर ने 77 रन की पारी खेली, जिसके बाद क्रैम्प के चलते वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. दूसरे दिन राहुल फिर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन इस दौरान वह महज 5 ही रन बना सके और केशरा नुवांथा की गेंद पर आउट हो गए.

शतक से चूके केएल राहुल

गॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. इस मैच में उन्होंने 175 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्के शामिल रहे. पहले टेस्ट के पहले दिन राहुल ने 127 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 21वां अर्धशतक रहा.

यह भी पढ़ें: गॉल में देवदत्त पडिक्कल का जलवा, श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर रचा इतिहास

77 रन पर हुए रिटायर्ड हर्ट

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. बल्लेबाजी के दौरान उनके पैर में क्रैम्प आ गया, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. राहुल ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे और पहले दिन वह दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. इसके बाद राहुल दूसरे दिन फिर से बैटिंग करने उतरे लेकिन इस दौरान वह महज 5 रन बनाकर आउट हो गए. 82 रन के निजी स्कोर पर राहुल केशरा नुवांथा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे.

देवदत्त पडिक्कल के साथ की शतकीय साझेदारी

गॉल टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और भारत के स्कोर को आगे बढ़ाया. राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 162 रनों की शतकीय साझेदारी हुई.

ज़रूर पढ़ें