IPL 2026 फाइनल में पहुंचने पर मालामाल हुई RCB, जानें BCCI से मिलेगा कितना पैसा

RCB: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ उन्होंने बीसीसीआई से करोड़ों रुपये का फायदा होने तय माना जा रहा है.
RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

RCB: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले क्वालीफायर में रजत पाटीदार एंड कंपनी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. अब 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. जहां आरसीबी का सामना क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम से होगा. हालांकि खिताबी मुकाबले से पहले आरसीबी मालामाल हो गई है और उसे बीसीसीआई से करोड़ों रुपये का फायदा होगा.

BCCI को RCB से मिलेगा कितना पैसा?

दरअसल, आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाने के साथ ही आरसीबी को बीसीसीआई से भारी प्राइज मनी मिलना तय हो गया है. पिछले सीजन आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली आरसीबी को बीसीसीआई से 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी, वहीं रनर-अप टीम पंजाब किंग्स को 13 करोड़ मिले थे. ऐसे में इस सीजन आरसीबी अगर फाइनल मैच हार जाती है, तो भी उसे बीसीसीआई से 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी तो मिलेगी ही. अगर टीम खिताब जीत जाती है, तो उसे बीसीसीआई से 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिल सकती है. हालांकि बीसीसीआई की ओर से आईपीएल 2026 के लिए अब तक प्राइज मनी का ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल से पहले BCCI का बड़ा एक्शन, स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर लगाया बैन

IPL 2026 में RCB का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. टीम ने इस सीजन शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया. अब तक खेले गए 14 मैचों में से उन्होंने 9 में जीत दर्ज की है. जबकि 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया.

ज़रूर पढ़ें