DPL 2026 मैच में बड़ा हादसा, बल्लेबाज का शॉट सीधे अंपायर के मुंह पर जा लगा, VIDEO वायरल
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026
DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में एक ऐसा हादसा हो गया है, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों की सांसे थम गई. न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में न्यू दिल्ली के बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा ने एक करारा शॉट सामने की ओर खेला, जिसमें गेंद गेंदबाज के हाथों से लगते हुए सीधे अंपायर के चेहरे पर जा लगी.
अंपायर के मुंह में लगी चोट
न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में अंपायर को ये गेंद लेफ्ट आर्म स्पिनर आशीष मीणा की गेंद पर लगी. इस गेंदबाज की गेंद पर लक्ष्य थरेजा ने आगे बढ़कर करारा शॉट खेला. गेंद आशीष के हाथों से लगाकर अंपायर के चेहरे पर लगी. हालांकि अंपायर के मुंह से खून नहीं निकला है क्योंकि गेंद उनके गाल पर लगी थी. हादसा देखकर बल्लेबाज ने अपना सिर पकड़ लिया. वहीं, अंपायर ने तुरंत मदद का इशारा किया. इस हादसे के बाद मैच में अंपायर ओ बदलना पड़ा.

यह भी पढ़ें: 350+ विकेट, 4000 से ज्यादा रन…रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्री
गेंद लगने से कई अंपायरों की हुई मौत
बता दें, क्रिकेट के मैदान में कई बार अंपायरों को गेंद लगने के कारण गंभीर चोट का सामना करना पड़ा है. कई अंपायरों की तो गेंद लगने से मौत भी हुई है. साल 2019 में वेल्स में पेम्ब्रोक और नार्बरथ के मैच में अंपायर के सिर्फ पर गेंद लग गई थी, जिसके बाद वह इंडयूस्ट कोमा में चले गए थे और एक महीने बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी.
2014 में हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले साल 2014 में इजरायल क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान और अंपायर अशदोद में लीग मैच में अंपायरिंग कर रहे थे.मुकाबले के दौरान बल्लेबाज का शॉट स्टंप से टकराकर अंपायर को जा लगा और अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी.
इसके अलावा साल 2009 में वेल्स में अल्कविन जेनकिंस स्वानसी के सेंट हेलेन्स ग्राउंड पर एक लीग मैच में अंपायरिंग कर रहे थे. मैच के दौरान फील्डर का थ्रो उनके सिर पर जा लगा और वह बेहोश हो गए. इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी.