एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल हुए पहलवान मुकुल दहिया, NADA ने किया सस्पेंड

Mukul Dahiya: एशियन चैंपियनशिप 2026 के सिल्वर मेडलिस्ट मुकुल दहिया डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.
Mukul Dahiya

मुकुल दहिया

Mukul Dahiya: जापान की मेजबानी में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. कुश्ती में मेडल के प्रबल दावेदार माने जा रहे 86 किलो फ्रीस्टाइल कैटेगरी के पहलवान मुकुल दहिया डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. जिसके बाद नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

डोप टेस्ट में फेल हुए मुकुल दहिया

दरअसल एशियन चैंपियनशिप 2026 के सिल्वर मेडलिस्ट मुकुल दहिया इस समय एशियन गेम्स में जाने वाले फ्रीस्टाइल दल के साथ आर्मेनिया के येरेवान में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं. इसी दौरान वह डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते भारत को बड़ा झटका लगा है. डोप टेस्ट में फेल होने के बाद नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया. जिसके बाद एशियन गेम्स 2026 में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के ‘तेज गेंदबाज’ ने फिर मारी बाजी

86 किलो कैटेगरी में बिना किसी खिलाड़ी के जाएगा भारत?

मुकुल दहिया के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद माना जा रहा है कि एशियन गेम्स 2026 में भारत को 86 किलो कैटेगरी में बिना किसी खिलाड़ी के जाना पड़ सकता है. बता दें, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने जून के पहले हफ्ते में ही भारतीय ओलंपिक संघ को आखिरी खिलाड़ियों की लिस्ट भेज दी थी, इसलिए अब समय सीमा खत्म होने के कारण मुकुल दहिया की जगह किसी दूसरे पहलवान को रिप्लेस करना लगभग मुश्किल माना जा रहा है.

बता दें, हाल के दिनों में भारतीय कुश्ती में डोपिंग से जुड़ा यह दूसरा मामला है. इससे पहले ग्रीको-रोमन पहलवान दीपांशु भी आउट-ऑफ कंपटीशन डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें भी सस्पेंड पर दिया था.

ज़रूर पढ़ें