Vistaar NEWS

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

Hockey

हॉकी इंडिया

Men’s Asian Champions Trophy: मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. इस आगामी टूर्नामेंट को लेकर हॉकी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में एशिया की टॉप-6 टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भिड़ने वाली हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत

एशियन मेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 भारत की मेजबानी में खेली जाएगी और शुरुआती 3 दिन हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां संस्करण होगा. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन है. खास बात यह है कि भारत ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीती हैं. इस आगामी टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 27 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने बल्ले से मचाया गदर, तूफानी शतक जड़कर टीम को दिलाई जीत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शेड्यूल

27 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 29 अक्टूबर को चीन के साथ खेलेगी. इसके बाद 30 अक्टूबर को भारत का सामना जापान से होगा. 1 नवंबर को भारत और मलेशिया की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके अलावा टीम इंडिया 2 नवंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी.

कब होगा फाइनल?

मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच 4 नवंबर को मोहाली इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जालंधर स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे. बता दें, इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें मेजबान भारत, जापान, चीन, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और मलेशिया का नाम शामिल है. चीन, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और मलेशिया 4 ऐसी टीमें हैं जिन्होंने कभी यह ट्रॉफी नहीं जीती है.

Exit mobile version