वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने बल्ले से मचाया गदर, तूफानी शतक जड़कर टीम को दिलाई जीत

Vaibhav Suryavanshi Brother: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में महज 87 गेंदों में नाबाद 107 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.
Aasirvad

आशीर्वाद सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi Brother: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. जहां उन्हें दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में वैभव महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उनके भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने एक मैच में न सिर्फ बल्ले से कहर बरपाया बल्कि अपनी टीम को अहम जीत भी दिलाई.

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने जड़ा शतक

दरअसल हाल ही में आशीर्वाद सूर्यवंशी ने एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में महज 87 गेंदों में नाबाद 107 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. आशीर्वाद की इस शतकीय पारी के दम पर उनकी टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. बता दें, आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने इस मैच का स्कोरकार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया.

यह भी पढ़ें: दोहरा शतक जड़ने से चूके देवदत्त पडिक्कल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 199 रन बनाकर हुए आउट

20 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके 10 बल्लेबाज

मुकाबले की दिलचस्प बात यह रही कि आशीर्वाद की टीम से 10 खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरे, जिनमें उनके अलावा बाकी 9 बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. आशीर्वाद की इस धमाकेदार पारी से जुड़ा वीडियो उनके भाई उज्ज्वल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आशीर्वाद की यह उपलब्धि इसलिए भी खास हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में करिक्त की औपचारिक ट्रेनिंग शुरू की है.

पहले भी जड़ चुके हैं शतक

बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने किसी मैच में शतक जड़ा हो. इससे पहले भी आशीर्वाद ने एक प्रैक्टिक मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा था. उस मैच में वैभव के छोटे भाई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में 103 रन की शतकीय पारी खेली थी, जिसमें 20 चौके और 1 छक्का शामिल था.

ज़रूर पढ़ें