एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में 12वां मेडल, मेंस बैडमिंटन टीम ने जीता ब्रॉन्ज

Indian Men's Badminton Team Wins Bronze: भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. बुधवार 23 सितंबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को चीन के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा.
Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

Indian Men’s Badminton Team Wins Bronze: भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. बुधवार 23 सितंबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को चीन के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते भारतीय टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा. हालांकि, एशियन गेम्स में भारत ने बैडमिंटन में बैक टू बैक मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.

सेमीफाइनल में चीन से मिली शिकस्त

भारत और चीन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन चीन के खिलाड़ियों ने निर्णायक मौकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. भारत की ओर से लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा. सिर्फ सात्विक और चिराग की जोड़ी ही चीन के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही. इसके बाद आखिरी में हरिहरन और अर्जुन ने भी मुकाबला गंवा दिया, जिसके चलते भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम का सफर एशियन गेम्स में समाप्त हो गया है.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 India Medal Tally: एशियन गेम्स में भारत ने अब तक जीते कितने मेडल? देखें पूरी लिस्ट

हार के बाद भी रचा इतिहास

वहीं, सेमीफाइनल में चीन के हाथों हार झेलने के बावजूद भी भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार टीम मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इससे पहले भारत ने 1982 और 1986 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अब 40 साल बाद भारतीय टीम ने लगातार दो एशियन गेम्स में टीम मेडल जीत लिया है.

सात्विक-चिराज की जोड़ी ने दर्ज की जीत

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भारत के लिए चीन के खिलाफ एकमात्र जीत दर्ज की. दोनों ने चीनी जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर 21-11, 22-20 से जीत दर्ज कर मुकाबले में भारत की वापसी कराई. वहीं, मेंस सिंगल्स इवेंट में लक्ष्य सेन को दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी शी यू क्यूई के खिलाफ 16-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा.

ज़रूर पढ़ें