IPL 2026 से पहले मिचेल स्टार्क का फूटा गुस्सा! दिल्ली कैपिटल्स से जुडने को लेकर बोले- मिसइन्फॉर्मेशन फैलाई जा रही
मिचेल स्टार्क
Mitchell Starc: आईपीएल 2026 की शुरुआत अब से कुछ देर में होने वाली है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन सब के बीच स्टार्क ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
मिचेल स्टार्क ने क्या कहा?
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है. इंजरी के चलते स्टार्क अब तक दिल्ली की टीम से नहीं जुड़ पाए है, जिसके चलते उन्हें लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. इन सब के बीच स्टार्क ने तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया है कि वह इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट होने के लिए रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. स्टार्क ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय मीडिया में अपने मंचों का इस्तेमाल करने वाले कुछ व्यक्तियों की राय और विचारों के बावजूद, मैं वर्तमान में अपने कंधे और कोहनी में लगी चोट से उबर रहा हूं और उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं, जिसके बारे में मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं था,”
🚨Mitchell Starc statement on joining DC for this IPL season pic.twitter.com/CNQhZHNG9d
— Kashif (@KashifNdmCric) March 28, 2026
फैंस से मांगी माफी
मिचेल स्टार्क ने अपनी गैरमौजूदगी को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी मांगी है. उन्होंने अपने बयान में आगे लिखा कि मैं मानता हूं कि चोट के कारण आई यह परेशानी और इसका समय दिल्ली टीम के लिए असुविधाजनक है, और मैं इसके लिए और प्रशंसकों से इस सीजन के शुरुआती मैचों में अनुपलब्ध रहने के लिए माफी मांगता हूं. मैं डीसी से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं, टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं और उन्हें अपडेट देता रहूंगा, और डीसी के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा,”