चोटिल हर्षित राणा OUT, सिराज की सरप्राइज एंट्री… टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव
मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा(File Photo)
Mohammad Siraj: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है. सिराज चोटिल हर्षित राणा की जगह लेंगे, जो घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गये हैं.
वार्मअप मुकाबले में चोटिल हुए थे हर्षित
हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मुकाबले में चोट लग गई थी. उनकी चोट गंभीर थी और ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि हर्षित राणा वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं. अब उन रिपोर्ट्स पर मुहर लग गई है और उनकी जगह सिराज को वर्ल्ड कप टीम में आखिरी क्षणों में शामिल कर लिया गया है.
सूर्या ने दिया था हर्षित के रूल्ड आउट होने का हिंट
USA के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साफ किया था कि हर्षित फिट नहीं हैं. हालांकि, रिप्लेसमेंट पर उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि कुछ तेज गेंदबाज उनकी नजरों में हैं जो हर्षित की जगह ले सकते हैं.
USA के साथ भारत का मुकाबला कल
बता दें कि भारत को अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत USA के खिलाफ करनी है. ये मुकाबला कल यानी 7 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा. भारत के ग्रुप में ही पाकिस्तान भी है लेकिन पाक सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुक़ाबला नहीं खेलेगी. अब देखना होगा कि 15 फरवरी तक पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहता है या फिर यू-टर्न लेता है. कल पाकिस्तान भी नीदरलैंड्स के साथ मुकाबले के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगा. ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.
ये भी पढे़ं: T20 WC 2026: ICC ने जारी की वर्ल्ड कप के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट, जानें कौन-कौन से दिग्गज शामिल