मोहसिन नकवी का फिर उड़ा मजाक, दुबई स्टेडिम में गूंजे ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे, Video

Trophy Chor Chants Echo Dubai Stadium: एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तभी फैंस ने 'ट्रॉफी चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए.
Mohsin Naqvi

मोहसिन नकवी

Trophy Chor Chants Echo Dubai Stadium: भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हरकार एशिया कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की. टीम इंडिया की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. फाइनल खत्म होने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी विजेता टीम को ट्रॉफी देने के लिए मंच पर पहुंच गए. हालांकि, भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद नकवी जब मैदान से बाहर निकल रहे थे, की तभी फैंस ने ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.

मोहसिन नकवी का उड़ा मजाक

दरअसल एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तभी मैदान पर मौजूद फैंस ने ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. यह पहला मौका नहीं था, जब नकवी को इस तरह की जलीलत सहनी पड़ी. इससे पहले मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद जब नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए थे, तब भी मैदान पर ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला था.

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप 2026 का चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

मेंस एशिया कप के बाद भी नकवी की हुई थी फजीहत

पिछले साल हुए मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. इस मैच के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी, जिसके बाद एसीसी चेयरमैन ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. वो ट्रॉफी अब भी दुबई स्थित एसीसी ऑफिस में रखी हुई है. उस ट्रॉफी के विवाद के बाद सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी को लेकर ‘ट्रॉफी चोर’का नारा काफी वायरल हुआ था, जिसके साथ पाकिस्तान की जमकर फजीहत हुई थी. अब विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला.

BCCI सचिव ने रखा अपना पक्ष

ट्रॉफी विवाद को लेकर अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भारत का पक्ष रखते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विमेंस टीम ने पिछले साल मेंस टीम द्वारा लिए गए फैसले के प्रति एकजुटता दिखाई है और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई अपना रुख नहीं बदल सकता.

ज़रूर पढ़ें