भारत को लगा बड़ा झटका, दोहा डायमंड लीग 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जानें वजह

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा बैक इंजरी के चलते 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग 2026 से बाहर हो गए हैं.
Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग 2026 से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैक इंजरी के चलते वह इस लीग से बाहर हो गए हैं. टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज ने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का थ्रो फेंकर इतिहास रचा था. ऐसे में उनका बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

दोहा डायमंड लीग के पिछले सीजन में रचा था इतिहास

बता दें, दोहा डायमंड लीग 2025 के सीजन में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए 90.23 मीटर दूर थ्रो फेंका था. यह पहला मौका था जब नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था. इस बेहतरीन थ्रो के साथ नीरज ने नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया था. हालांकि जर्मनी के जूमियं वेबर ने फाइनल राउंड में 91.06 मीटर का थ्रो करके जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में वायरल हुआ वैभव सूर्यवंशी का पुराना रिएक्शन, साउथ अफ्रीकी प्लेयर ने कराया ट्रेंड

अभी कहां हैं नीरज?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा इन दिनों स्विटजरलैंड के बियेने में अपने फिजियो ईशान मारवाहा और कोच जी चौधरी के साथ 47 दिन के ऑफ सीजन प्रैक्टिस सेशन प्रग्राम से गुजर रहे हैं. निराज ने आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स को ध्यान में रखते हुए अपने रिहैब पर ध्यान देने का फैसला किया है.

ओलंपिक में जीता था गोल्ड

28 वर्षीय भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने 87.58 मीटर लंबा थ्रो करके भारत के लिए गोल्ड जीता था. यह पहला मौका था जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने ओलंपिक में जैवलिन में भारत के लिए गोल्ड जीता था.

ज़रूर पढ़ें