कप्तान शुभमन गिल या ऋषभ पंत नहीं…इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन, जानें

Indian Cricketer: साल 2026 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए हैं. उन्होंने अब तक खेले 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 328 रन बना लिए हैं.
Indian Cricketer

भारतीय क्रिकेटर

Indian Cricketer: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी है. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि इस साल टेस्ट क्रिकेट में किस भारतीय बल्लेबाज ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं? बता दे, सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में ना तो टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान आगे हैं और न ही ऋषभ पंत. इस लिस्ट में टॉप पर एक ऐसे बल्लेबाज का नाम शामिल है, जिसमें सीमित मौके मिलने के बावजूद हाल ही में अपने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया है.

किस भारतीय ने बनाए सबसे ज्यादा रन?

साल 2026 में भारत की ओर से खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए हैं. इस साल उन्होंने अब तक खेले 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 328 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 109.33 का रहा. खास बात यह है कि पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ही दो शतक जड़े. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रन बनाने के मामले में बाकी सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल के ‘जय जवान, जय किसान’वाले टैटू का क्या है राज? शतक के बाद खुद बताई कहानी

दूसरे नंबर पर यह बल्लेबाज

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने इस साल की 4 पारियों में 249 रन बनाए हैं. इन 4 पारियों में पंत के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं. इस साल पंत ने 62.25 के औसत से रन बनाए हैं. पंत के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय स्टार ओपनर केएल राहुल हैं. राहुल ने इस साल 3 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में अब तक 235 रन बना लिए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 58.75 का रहा.

गिल ने बनाए 200 रन

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं. गिल ने साल 2026 में अब तक खेले 3 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 200 रन बनाए हैं. उनके बाद स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने 101 रन बनाए हैं.

ज़रूर पढ़ें