PAK vs NAM: नामीबिया को 102 रनों से हराकर सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, साहिबजादा फरहान ने जड़ा शतक

PAK vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली है.
PAK vs NAM

पाकिस्तान बनाम नामीबिया

PAK vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली है. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ग्रुप ए में भारत के साथ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

साहिबजादा फरहान ने जड़ा शतक

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ. पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जबरदस्त बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने 58 गेंदों पर 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली है. फरहान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ जड़ा शतक, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

नामीबिया के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

199 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लॉरेन स्टीनकम्प ने 23 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन उनका साथ देने आए जान फ्रायलिंक सिर्फ 9 रन ही बना सके. वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए और वह भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके. नामीबिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हुआ और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. नतीजा यह रहा की पूरी टीम 17.3 ओवर में 97 रनों पर ही ढेर हो गई.

पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर

पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. उस्मान तारिक ने घटक गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके और नामीबिया की कमर तोड़ दी. वहीं शादाब खान ने भी 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 अहम विकेट हासिल किए और इस दमदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यह मुकाबला 102 रन से जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली है.

ज़रूर पढ़ें