PAK vs NAM: नामीबिया से मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा, कहा- इंशाअल्लाह, हम फाइनल खेलेंगे
पाकिस्तान बनाम नामीबिया
PAK vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति बनी हुई है. पाकिस्तान को अगर सुपर-8 में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में आज के मैच में नामीबिया को हराना होगा. नामीबिया के खिलाफ अहम मैच से पहले पाकिस्तानी खेमे से एक बड़ा बयान सामने आया है. इस बयान में पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने भरोसा जताते हुए कहा है कि वे बेशक फाइनल खेलेंगे.
फाइनल की तैयारी में पाकिस्तान
भारत से मिली करारी हार के बाद अंक तालिका में पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हो गई है. हालांकि टीम के खिलाड़ी अभी भी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले मीडिया ने जब पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज से सवाल किया कि क्या उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी? इसके जवाब में दोनों खिलाड़ियों ने साफ किया है कि उनका फोकस सिर्फ सेमीफाइनल तक पहुंचना नहीं बल्कि फाइनल खेलने पर है. दोनों खिलाड़ियों ने एक ही सुर में कहा सेमीफाइनल नहीं…इंशाअल्लाह फाइनल खेलेंगे.
यह भी पढ़ें: IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन 3 खिलाड़ियों को रेस्ट दे सकते हैं सूर्या
नामीबिया के खिलाफ अहम मैच
पाकिस्तान को अब अपना अगला मैच बुधवार को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. सुपर-8 में पहुंचने के लिहाज से पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद यहां माना जा रहा है. ऐसे में टीम इस मैच में कोई भी गलती नहीं करना चाहेगी. टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इसके बावजूद पाक खिलाड़ियों को भरोसा है कि उनकी टीम सही समय पर अपनी लय हासिल कर लेगी. पाक खिलाड़ियों का मानना है कि टी20 क्रिकेट में तेजी से परिस्थितियां बदलती है ऐसे में एक मैच पूरी तस्वीर बदल सकता है.