इन 5 पाकिस्तानी गेंदबाजों पर लग चुका है ‘चकिंग’ का आरोप, एक को तो झेलना पड़ा बैन

Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन के चलते चर्चा में हैं. उनसे पहले भी पाकिस्तान के कई गेंदबाज अपने एक्शन को लेकर विवादों में रहे हैं. आज हम आपको पाकिस्तान के 5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे हैं.
Pakistan

पाकिस्तान

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट में तेज और रहस्यमयी गेंदबाजों की चर्चा हमेशा रही है, लेकिन कई बार इन गेंदबाजों के नाम इनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर विवादों में भी आए. कई गेंदबाजों को चकिंग के आरोपों से गुजरना पड़ा. कुछ को जांच का सामना करना पड़ा तो कुछ पर प्रतिबंध भी लगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन के चलते चर्चा में हैं. उनसे पहले भी पाकिस्तान के कई गेंदबाज अपने एक्शन को लेकर विवादों में रहे हैं. आज हम आपको पाकिस्तान के 5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे हैं.

इन 5 पाकिस्तानी गेंदबाजों पर लगा ‘चकिंग’ का आरोप

  1. शोएब अख्तर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का है. रावलपिंडी एक्स्प्रेस नाम से मशहूर अख्तर की रफ्तार का दुनिया में कोई जवाब नहीं था. हालांकि अपने करियर के दौरान उनके एक्शन पर कई बार सवाल उठे और उन्हें जांच का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले धमाल मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर

2. सईद अजमल

पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 2014 में आईसीसी ने उनकी गेंदबाजी को अवैध करार दिया था. इसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निलंबित ने कर दिया गया था. बाद में उन्होंने अपने एक्शन पर सुधार किया और वापसी की लेकिन वह पहले जैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाए.

3. शब्बीर अहमद

इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शब्बीर अहमद का नाम भी शामिल है. 2005 में उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध करार देते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था. इस प्रतिबंध से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ था.

4. मोहम्मद हाफिज

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज का गेंदबाजी एक्शन उनके करियर में कई बार सवालों के घेरें में रहा, जिसकी वजह से कई बार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में उनपर प्रतिबंध लगा है. 2015 में श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद उन्हें 12 महीने के लिए गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था.

5. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के भी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठ चुके हैं. आरोप था कि स्पीड बढ़ाने के लिए अफरीदी अपनी कोहनी को निर्धारित सीमा से ज्यादा मोड़ते हैं. हालांकि, कभी उन्हें बैन का सामना नहीं करना पड़ा.

ज़रूर पढ़ें